मद्य निषेध की छापेमारी में 23.600 लीटर चुलाई शराब बरामद, 13 गिरफ्तार

  • Post By Admin on Mar 09 2026
मद्य निषेध की छापेमारी में 23.600 लीटर चुलाई शराब बरामद, 13 गिरफ्तार

लखीसराय : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में चुलाई शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कुल 23.600 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार लाली पहाड़ी, लखीसराय में की गई कार्रवाई के दौरान रूबी देवी, पति मुकेश मांझी के पास से बिक्री के लिए रखी 12.600 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।

इसी तरह बालगुदर, लखीसराय में छापेमारी के दौरान बच्चू सहनी, पिता रुपल सहनी के पास से 5.000 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई।

वहीं केशोपुर, लखीसराय में कार्रवाई करते हुए गोतम चौधरी, पिता स्वर्गीय राजेन्द्र चौधरी के पास से 6.000 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त अलग-अलग स्थानों पर शराब पीने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया। इनमें पप्पू पासवान, राजू कुमार, अनुज कुमार, कृष्ण कन्हैया, धर्मेंद्र कुमार, राजा राम मांझी, कमलेश कुमार, अभिनंदर दास, कैलाश कुमार और श्याम किशोर मांझी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।