युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 12 मार्च को जिला स्तरीय जॉब कैंप का आयोजन

  • Post By Admin on Mar 09 2026
युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 12 मार्च को जिला स्तरीय जॉब कैंप का आयोजन

लखीसराय : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, लखीसराय के तत्वावधान में 12 मार्च 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप डीआरसीसी, महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र परिसर, लखीसराय में आयोजित होगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जॉब कैंप में स्थानीय एवं बाहरी स्तर की लगभग 8 से 10 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी। कैंप के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस रोजगार कैंप में 8वीं, 10वीं, 12वीं, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड, बीसीए, आईटीआई, डिप्लोमा सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क होगा।

जिला नियोजनालय की ओर से अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से इस कैंप में भाग लेने की अपील की गई है, ताकि वे रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकें। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि इस जॉब कैंप की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने में सहयोग करें।