ब्रेकिंग समाचार
- Post by Admin on Dec 20 2024
नई दिल्ली : हरियाणा की राजनीति के दिग्गज नेता और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। ओम प्रकाश चौटाला ने अपने राजनीतिक जीवन में चार बार हरियाणा के मुख्यमंतॠread more
- Post by Admin on Dec 20 2024
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई है। जिससे उन्हें अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़े। मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की वजह से वे आज आयोजित बिहार इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव के समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार को सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या हो गई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दà read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
अमेरिका ने पाकिस्तान की मिसाइल विकास एजेंसी और तीन वेंडर कंपनियों पर पाबंदियां लगाई हैं। इस बीच वाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिकी उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने दावा किया है कि पाकिस्तान एक ऐसी लॉन्ग रेंज बलिस्टिक मिसाइल विकसित कर रहा है जो दक्षिण एशिया के बाहर तक मार करने में सक्षम होगी। यहां तक कि अमेरिका भी इसकà read more
- Post by Admin on Dec 19 2024
चतरा : जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों की हिंसा की भयावह तस्वीर सामने आई है। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार बॉर्डर स्थित एघारा पंचायत के सोबरनटांड़ निवासी भोला साव की पत्नी मालती देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के अनुसार, तीन बाइक सवार अपराधी महिला की दुकान पर पहुंचे और सिगरेट की मांग की। इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल से महिला के मुंह मॠread more
- Post by Admin on Dec 19 2024
शाहजहांपुर : ट्रक और कार के बीच सीधी टक्कर से हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा मदनापुर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर हुआ। जब एक परिवार दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। परिवार दिल्ली जा रहा था घटना के अनुसार रियासत न read more
- Post by Admin on Dec 19 2024
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे समाज की परंपरागत संरचना के लिए हानिकारक बताया है। उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह से सामाजिक संरचना ध्वस्त हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह को समाज के नियमों के खिलाफ बताया है। गडकरी का कहना है कि इसà read more
- Post by Admin on Dec 19 2024
नई दिल्ली : संसद परिसर में हुए हंगामे के दौरान भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गए। उनका आरोप है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा धक्का दिए जाने से यह घटना हुई। प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि "राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जिससे वह लड़खड़ाकर मेरे ऊपर गिर गए। मैं नीचे गिर पड़ा और मेरे सिर में चोट लग गई।" प्रताप चंद्र सारंगी को माथे में चोट लगी है। इसके बाद आà read more
- Post by Admin on Dec 18 2024
मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी नेता छगन भुजबल की नाराजगी ने हलचल मचा दी है। फडणवीस सरकार में मंत्री पद न मिलने पर भुजबल ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उन्होंने पार्टी में फैसले लेने के तरीके को 'अपमानजनक' बताते हुए अपनी भूमिका और योगदान पर सवाल खड़े किए। भुजबल ने सीधे तौर पर एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उठread more
- Post by Admin on Dec 17 2024
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। उनकी पार्टी के 60 सांसदों ने सार्वजनिक रूप से उनके इस्तीफे की मांग की है। इस बीच, उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिना फ्रीलैंड सहित पांच मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं जिससे ट्रूडो की स्थिति और कमजोर हो गई है। कनाडा की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रूडो ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया ह read more
- Post by Admin on Dec 17 2024
मुजफ्फरपुर : जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब जिले के पारू और सरैया अंचल में भी बड़े उद्योगों का विस्तार किया जाएगा। जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जिले की सूरत बदलने की उम्मीद है। उद्योग विस्तार के लिए पारू में 788 एकड़ 21 डिसमिल भूमि चिह्नित की गई है। जिस पर विभिन्न उद्योगों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत ठread more