लिव इन और समलैंगिक विवाह से सामाजिक संरचना हो जाएगा ध्वस्त : नितिन गडकरी

  • Post By Admin on Dec 19 2024
लिव इन और समलैंगिक विवाह से सामाजिक संरचना हो जाएगा ध्वस्त : नितिन गडकरी

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे समाज की परंपरागत संरचना के लिए हानिकारक बताया है। उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह से सामाजिक संरचना ध्वस्त हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह को समाज के नियमों के खिलाफ बताया है। गडकरी का कहना है कि इससे सामाजिक संरचना ध्वस्त हो जाएगी।

एक पॉडकास्ट के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप गलत है। इससे सामाजिक संरचना ध्वस्त हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि इस प्रवृत्ति (लिव इन और समलैंगिकता) का समाज पर क्या असर होगा? इस पर मंत्री ने कहा कि अगर आप शादी नहीं करेंगे तो बच्चे कैसे पैदा करेंगे? उन बच्चों का भविष्य क्या होगा? अगर आप सामाजिक ढांचे को खत्म कर देंगे तो लोगों पर इसका क्या असर होगा?

गडकरी ने अपने ब्रिटेन दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार मैंने लंदन में ब्रिटिश संसद का दौरा किया था। इस दौरान मैंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से उनके देश के सामने खड़े सबसे बड़े मुद्दों के बारे में पूछा था। तब मुझे पता चला कि यूरोपीय देशों में सबसे बड़ी समस्या यह है कि पुरुष-महिलाएं शादी में रुचि नहीं रखते और लिव-इन रिलेशनशिप को प्राथमिकता देते हैं।

गडकरी ने यह भी कहा कि सवाल यह नहीं है कि भारत में बच्चे कम पैदा करने की जरूरत है या ज्यादा। मुद्दा यह है कि बच्चों को जन्म देना और उनका सही तरीके से पालन-पोषण करना माता-पिता का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप केवल मजे के लिए बच्चे पैदा करते हैं और उनकी जिम्मेदारी नहीं उठाते तो यह गलत है।

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत में तलाक पर प्रतिबंध होना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप समाज के लिए अच्छा नहीं है।