CM नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत

  • Post By Admin on Dec 20 2024
CM नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई है। जिससे उन्हें अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़े। मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की वजह से वे आज आयोजित बिहार इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव के समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार को सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या हो गई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है।

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक मौसम में बदलाव के कारण उनका शरीर इस समय सर्दी और बुखार की चपेट में आ गया है। पहले से निर्धारित कार्यक्रमों में से सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बिहार इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव का समापन था। जिसमें मुख्यमंत्री को शामिल होना था लेकिन उनकी तबियत के कारण इसे रद्द किया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री को आज अपने गृह जिले नालंदा के राजगीर में भी एक कार्यक्रम में भाग लेना था। इस कार्यक्रम में उन्हें मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा का अनावरण करना था। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन अब सीएम का यह दौरा भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के कारण राजगीर जाने का कार्यक्रम भी स्थगित हो गया है।

बिहार में अगले कुछ दिनों में नीतीश कुमार को एक महत्वपूर्ण प्रगति यात्रा पर भी जाना था जो आगामी 23 दिसंबर से शुरू होनी थी। हालांकि, यह देखना होगा कि उनका स्वास्थ्य कैसे ठीक होता है और क्या वे निर्धारित यात्रा पर जा पाएंगे या नहीं।

मुख्यमंत्री सचिवालय से अभी तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उनकी खराब तबीयत के कारण फिलहाल सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।