भीषण सड़क हादसे में हुई 5 की मौत, कई घायल
- Post By Admin on Dec 19 2024

शाहजहांपुर : ट्रक और कार के बीच सीधी टक्कर से हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा मदनापुर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर हुआ। जब एक परिवार दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
परिवार दिल्ली जा रहा था
घटना के अनुसार रियासत नामक व्यापारी अपने परिवार के साथ अर्टिका कार में सवार होकर शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक जानवर को बचाने के चक्कर में अपना वाहन नियंत्रण खो दिया। जिससे उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिलाएं दो बच्चे और एक पुरुष की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
घायलों में तीन की हालत गंभीर
हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, तीन घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस और जिला प्रशासन ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश एस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
कासगंज में भी हुआ बड़ा हादसा
इसी दिन कासगंज जिले के थाना ढोलना क्षेत्र के नगला साधू गांव के पास एक और भीषण हादसा हुआ। जिसमें 27 लोग घायल हो गए। यह हादसा ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप की टक्कर के कारण हुआ। घायलों के मुताबिक वे किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे जब उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। सभी घायलों को कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।