लखीसराय : मंगलवार को किऊल-राजगीर पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 03266 Dn) से चलती गाड़ी में उतरने की कोशिश के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ जवान प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन से कूदने के कारण महिला का सिर फट गया l जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल महिला की पहचान नालंदा के बरहोग थाना क्षेत्र के बहांग निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी रवीना देवी के रूप में हुई है। आरपीएफ और जीआरपी लखीसराय के संयुक्त प्रयास से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।




















