मां त्रिपुर सुंदरी के दरबार पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
- Post By Admin on Oct 06 2026
लखीसराय : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान बड़हिया स्थित प्रसिद्ध मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदम्बा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में कृषि मंत्री ने मां जगदम्बा के दर्शन कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और किसानों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर न्यास समिति एवं स्थानीय पुरोहितों द्वारा उनका स्वागत किया गया और पारंपरिक रूप से चुनरी व प्रसाद भेंट किया गया।
पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने उपस्थित स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर संक्षिप्त चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।