माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, उत्कृष्ट अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मिले विशेष बैज
- Post By Admin on Oct 06 2026
लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल (MLZS), लखीसराय में मंगलवार को आयोजित प्रातःकालीन विशेष सभा के दौरान विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सितंबर 2026 के लिए ‘Star Performer of the Month’ तथा अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को ‘Pride of MLZS’ के प्रतिष्ठित बैज प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा यह सम्मान बच्चों में शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों के व्यक्तिगत परिश्रम का फल नहीं है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का साझा परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रतिष्ठित बैज केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का दायित्व भी सौंपता है। उन्होंने शेष विद्यार्थियों को भी निरंतर अभ्यास और लगन से अगली बार इस सूची में स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया।
सितंबर माह के ‘Star Performer of the Month’ में नर्सरी से कक्षा 9वीं तक के मेधावियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें नर्सरी की जियांशी कुमारी ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर केजी के ऋषि कुमार (99%), सीनियर केजी की समीक्षा शर्मा (97%), कक्षा 1 के शहज़ान खालिद (98.5%), कक्षा 2 की यशस्वी राठौर (96.75%), कक्षा 3 के श्रेयान राज (91.88%), कक्षा 4 के यश राज साह (92.29%), कक्षा 5 के आर्यन राज (93.54%), कक्षा 6 की आराध्या सिंह (84.02%), कक्षा 7 के अस्मित कुमार (91.7%), कक्षा 8 के साहिल राज (95.98%) तथा कक्षा 9 के शिवम कुमार (84.89%) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष बैज प्रदान किया गया।
इसके साथ ही कक्षा 1 से 8वीं तक के अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शीर्ष स्थान पाने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को ‘Pride of MLZS’ से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन ने सभी मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दोहराया कि संस्थान बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।