विहिप की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने धूमधाम से मनाया 60वां स्थापना दिवस
- Post By Admin on Aug 29 2024
.jpg)
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों द्वारा रामगढ़ प्रखंड के नोनगढ गांव में 60वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता मातृशक्ति सह संयोजिका गौरम्मा सिन्हा ने की, जबकि बैठक का संचालन विहिप के जिला उपाध्यक्ष परशुराम सिंह और जिला मंत्री बंटी कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, दक्षिण बिहार के प्रांत सह मंत्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विहिप की स्थापना को 60 वर्ष पूरे हो चुके हैं। विक्रमी संवत् 2021 (सन 1964) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। यह संगठन भारतीय धर्म-संस्कृति, हिंदू जीवन मूल्यों, आस्था और स्वाभिमान की रक्षा हेतु समर्पित है। विहिप ने राम मंदिर आंदोलन से लेकर हिंदू पुनुरोत्थान की यात्रा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है और आज यह संगठन 32 देशों में धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत है।
इस कार्यक्रम में विहिप के जिला सह मंत्री विभीषण केवट, तुलसी साव, गणेश साव, चंदन यादव, पप्पू यादव, विकास कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा, पार्वती देवी, जागृति देवी, माया देवी, पिंकी देवी, सुलेना देवी, रजनी देवी, सुधा देवी, बबिता देवी, संगीता देवी, ममता देवी, प्रियंका देवी, पूनम देवी, कंचन देवी, सविता देवी, बॉबी देवी, डोली देवी, राजू मंडल, सुधीर मंडल, अंकित यादव, टुनटुन यादव, वनिता कुमारी, राधा देवी, राजेश यादव, कोमल कुमारी, रेशमा कुमारी, नीतू कुमारी, उपेंद्र यादव, सुलेखा देवी, जवाहर यादव, किरण देवी, उमादेवी, तुषार गौड़ा, पप्पू यादव, और अनीता देवी जैसी विभूतियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह में महिलाओं की सशक्त भागीदारी और विहिप के उद्देश्यों की पुनर्पुष्टि ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया।