परिवहन विभाग की कार्यवाई, ट्रैफिक थाना के पास चला सघन वाहन जांच अभियान

  • Post By Admin on Mar 25 2026
परिवहन विभाग की कार्यवाई, ट्रैफिक थाना के पास चला सघन वाहन जांच अभियान

लखीसराय : जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को ट्रैफिक थाना के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई।

अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) प्रतीक कुमार, बिपिन कुमार और ईएसआई सीमा कुमारी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। जांच के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और हेलमेट सहित अन्य यातायात नियमों की जांच की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।