मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में 10 गिरफ्तार, अवैध शराब भी बरामद

  • Post By Admin on Mar 25 2026
मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में 10 गिरफ्तार, अवैध शराब भी बरामद

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक लीटर अवैध देसी शराब भी बरामद की गई।

मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार किऊल थाना क्षेत्र के बिच्छवे मुसहरी में छापेमारी के दौरान विद्या मंडल के पुत्र पारस कुमार को एक लीटर अवैध देसी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।

वहीं इंग्लिश मोहल्ला क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में महेंद्र यादव के पुत्र बबलू कुमार तथा घुटर यादव के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा संतार मोहल्ला से जिलन मंडल के पुत्र सुरेंद्र मंडल को भी शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया।

हलसी थाना क्षेत्र के केंदी गांव से गोरेलाल मांझी के पुत्र उपेंद्र कुमार तथा हलसी चौक से स्वर्गीय ललन यादव के पुत्र विकास यादव को भी शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव से भी चार लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें स्वर्गीय योगेंद्र पासवान के पुत्र चंदन पासवान, हरी यादव के पुत्र रघुनंदन यादव, स्वर्गीय रामस्वरूप साव के पुत्र दिनबंधु साव तथा श्री युगल यादव के पुत्र धीरज कुमार शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मद्य निषेध कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार तथा सेवन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।