लखीसराय: परिवहन विभाग द्वारा कला जत्था की टीम ने शनिवार को जिला समाहरणालय के निकट यातायात सुरक्षा सप्ताह मनाते हुए जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यातायात संबंधी एहतियात बरतने को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तेज गति, यू टर्न, ओवरटेक आदि विसंगति के प्रति सावधान रहने को बताया।




















