बायपास पुल निर्माण के कारण यातायात चुनौती, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- Post By Admin on May 20 2026
लखीसराय : बायपास पुल निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों के आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण जिले की विभिन्न सड़कों पर भारी वाहनों का अस्थायी पड़ाव होने लगा है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा आम लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन के अनुसार, जिला पदाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। टीम यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक निराकरणात्मक कार्रवाई कर रही है।
प्रशासन द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने एवं सड़क जाम की समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे।