राम-राम बोलने वाला तोता लापता, ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

  • Post By Admin on Dec 26 2024
राम-राम बोलने वाला तोता लापता, ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक बेहद ही खास तोता लापता हो गया है। इस तोते का नाम हैरी है और यह पिछले सात वर्षों से अपनी मालिक विनीता के साथ रह रहा था। हैरी तोता रोज सुबह “राम-राम”, “मम्मी उठो”, “पापा उठो” जैसे शब्दों से घरवालों को जगाता था।

अब, सात दिन से उसका पता नहीं चल रहा है। इसे तलाशने के लिए विनीता ने शहर भर में पोस्टर चिपकाए हैं और उसे वापस लाने वाले को पांच हजार रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। तोते के लापता होने से परिवार में छाई मायूसी बता दे कि विनीता स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था दिशा में कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।

वह पिछले दो सालों से मुरादाबाद में रह रही हैं। उनका तोता हैरी पहाड़ी एलेग्जेंडर ब्रीड का है और इसे 15 दिन की उम्र में उनके पास लाया गया था। घर के दरवाजे पर बैठा हुआ हैरी एक सप्ताह पहले अचानक गायब हो गया। शाम को जब विनीता घर लौटीं तो तोता वहां नहीं था।

उन्होंने आसपास और पड़ोसियों से भी उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पोस्टर में दिया गया है तोते की पहचान और इनाम की जानकारी विनीता ने तोते की तलाश में पोस्टर चिपकाए, जिसमें हैरी की पहचान और संपर्क विवरण दिया गया है। साथ ही, पोस्टर पर यह भी लिखा गया है कि अगर किसी को हैरी का पता चलता है तो उसे 5000 रुपये का नकद इनाम मिलेगा। विनीता ने बताया कि जब हैरी उनके पास आया था तब वह महज 15 दिन का था और घर में ही उसने बोलना सीखा था। घर में सुबह उठते ही उसकी आवाज सुनकर ही मम्मी-पापा की आंखें खुलती थीं। अब बिना हैरी की आवाज के सुबह की शुरुआत खाली महसूस हो रही है।

तोते की लापता होने की खबर ने सभी को किया दुखी विनीता ने कहा कि, “यह तोता मेरे परिवार का हिस्सा था। हर दिन सुबह वह राम-राम बोलकर घरवालों को जगाता था, अब उसे नहीं सुनकर बहुत बुरा लग रहा है। हम सभी उसे ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।” इस तोते के लापता होने से विनीता और उनके परिवार को गहरा मानसिक कष्ट हुआ है।