कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर महाभारत रामायण के बहाने कसा तंज
- Post By Admin on Dec 26 2024
 
                    
                    लखनऊ : कवि कुमार विश्वास ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी हलचल मचा दी है। कुमार विश्वास ने बीते दिनों मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था किकुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर महाभारत रामायण के बहाने कसा तंज अपने बच्चों को रामायण और महाभारत भी पढ़ाएं। कहीं ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, लेकिन आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए। उनके इस बयान को सोनाक्षी सिन्हा का जहीर इकबाल से विवाह करने से जोड़ा गया था। इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। लेकिन अब कुमार विश्वास ने रामायण और महाभारत का ही जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने रामायण और महाभारत का जिक्र करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया।
कुमार विश्वास ने कहा था कि "अपने बच्चों को रामायण और महाभारत पढ़ाइए। मैंने महाभारत पढ़ी थी इसलिए पता था कि मित्र यदि दुर्योधन निकले तो उसके रथ से उतरकर भाग जाओ, वरना कर्ण की तरह मारे जाओगे।" उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले भी रामायण और महाभारत पढ़ने की बात कही थी तो कुछ लोगों ने बड़ा बवाल किया।
अब मैं कहता हूं कि इसलिए ही पढ़ लें कि कब क्या करना चाहिए। यही नहीं इस मंच से कुमार विश्वास ने यहां तक कह दिया कि भगवान की कृपा हैं कि मुझे इतने महत्वपूर्ण लोग सुन रहे हैं अन्यथा दिल्ली में शराब के ठेकों का हिसाब कर रहा होता। उनकी इस टिप्पणी को अरविंद केजरीवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। वह अकसर दिल्ली के पूर्व सीएम पर 'बौना दुर्योधन' जैसी टिप्पणी भी करते रहे हैं। योगी और राजनाथ की तारीफ कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा, "आज आपके त्याग के कारण सीएम के परिवार की चर्चाएं नहीं होतीं।" इसके साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी याद करते हुए कहा कि, "हम 10वीं की पढ़ाई के दौरान सबको कोसते थे कि नकल वालों के भी उतने ही नंबर आते हैं, जितने हमारे आते हैं। फिर आपकी सरकार आई तो मेरे प्रोफेसर पिता जी ने कहा कि अब मन लगाकर पढ़ो। राजनाथ सिंह आ चुके हैं, अब नकल नहीं चल पाएगी।' 'जिंदाबाद' के नारों पर कसा तंज कार्यक्रम के दौरान कुछ समर्थकों जिंदाबाद के नारों लगाने लगे तो कुमार विश्वास ने उस पर भी तंज कसा।
उन्होंने कहा कि, "मैंने अपने सात साल इन्हीं नारों में बर्बाद कर दिए। यह सब मत करिए।" कुमार विश्वास ने इस दौरान एक और टिप्पणी की, जिसे सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर भविष्यवाणी के तौर पर देखा जा रहा है। कुमार विश्वास ने कहा कि, ‘एक वर्ग था, जो कहता था कि अटल जी अच्छे हैं, लेकिन आडवाणी जी कट्टर हैं। फिर मोदी जी के लिए ऐसा कहा गया और वह दिन दूर नहीं है, जब कहा जाएगा कि पीएम तो अच्छे हैं।’ उनके इस भाषण को नरेंद्र मोदी को लेकर एक भविष्यावाणी से जोड़कर देखा जा रहा है, जब उन्होंने उनके सीएम रहते हुए कहा था कि आप पीएम बनेंगे।