लखीसराय : बड़हिया थाना कांड संख्या 211/17 में नामजद सात आरोपितों के विरुद्ध अभियोजन चलाने की स्वीकृति जिला दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने प्रदान कर दी है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी कार्यालय की जिला विधि शाखा की ओर से 13 नवंबर 2026 को ज्ञापांक 2141 के तहत आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, 9 नवंबर 2017 को दर्ज बड़हिया थाना कांड में शंकर पंडित, राजेश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, कमलेश कुमार, दिनेश कुमार सिंह, सच्चिदानंद प्रसाद सिंह और आशुतोष कुमार के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी गई है। मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 409 और 34 के तहत अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक, लखीसराय की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को भेजे गए प्रस्ताव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की पर्यवेक्षण टिप्पणी और उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा के बाद जिला दंडाधिकारी ने यह निर्णय लिया।

आदेश में कहा गया है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी सात आरोपितों के विरुद्ध अभियोजन चलाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। इसके बाद जिला दंडाधिकारी ने अभियोजन की स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक को सूचनार्थ और आवश्यक अनुपालन के लिए भेज दी है।