लखीसराय : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सूर्यपुरा ग्राम वार्ड संख्या 4 निवासी विद्वान पंडित श्री चन्द्रदेव मिश्र के बड़े बेटे नीतीश कुमार ने भाभा परमाणु अनुसंधान संस्थान, अणुशक्ति नगर, मुम्बई द्वारा आयोजित 'वैज्ञानिक सहायक ' की परीक्षा में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व उन्होंने इण्डियन नेवी सर्विस के पश्चिमी कमान में चार्जमैन की परीक्षा के अतिरिक्त सिंगरौली (मध्य प्रदेश) कोलियरी की फ्रोमैन की परीक्षा उत्तीर्ण की।
लेकिन उन्होंने बचपन से ही वैज्ञानिक बनने का सपना पाल रखा था। अपने सपने को साकार होते देखकर नीतीश कुमार काफी खुश नजर आये। उनके परिजनों के अलावे स्थानीय लोगों में भी इस बात को लेकर काफी खुशी देखी जा रही है।
लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह 'अशोक', लोकप्रिय साहित्यकार प्रो.अंजनी आनन्द, शिक्षाविद डॉ.विजय विनीत, पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र यादव, पूर्व जिला मुखिया संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश साहित्य, एडवोकेट, प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, सूर्यगढ़ा के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, चैम्बर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, संकल्प संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार केडिया आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सूर्यगढ़ा नगर परिषद अध्यक्ष श्रमती रूपम देवी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद को नीतीश कुमार पर गर्व है।




















