लखीसराय : पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए, सावन माह में देववृक्ष बरगद और बेल का पौधारोपण किया गया। इस पहल का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण के जमुई नगर संयोजक अमित सिंह सन्नू ने किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की नारी शक्ति जिला प्रमुख श्रीमती नीतू सिंह ने कहा कि बरगद भगवान शिव का प्रतीक है और वट सावित्री पूजन भी इसी के नीचे होता है। इसलिए मंदिर के निकट वट-वृक्ष आवश्यक है। बेल का वृक्ष माता पार्वती का रूप माना जाता है, इसी कारण सावन में भगवान भोलेनाथ पर बेल पत्र चढ़ाया जाता है।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि 22 जुलाई 2024 को पहली सोमवारी व्रत है। यह सुन्दर संयोग 72 वर्षों बाद आया है, पिछली बार यह संयोग 27 जुलाई 1953 को बना था। सावन का शुभारंभ सोमवार से हुआ है और इसका समापन भी सोमवार को होगा। सावन में सोमवार व्रत रखना शुभ और फलदायी माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से फलदायी होती है। शिवजी पर बेल पत्र, चंदन, गंगाजल, दूध, भाँग, धतूरा आदि अर्पित कर पूजा करनी चाहिए।

इस अवसर पर पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण हेतु एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्यक्रम में श्रीमती नीतू सिंह, सोनाली कुमारी, अमित सिंह सन्नू, शालू सिंह, राम सेवक उपाध्याय, आशीष कुमार बर्णवाल, पंकज कुमार बर्णवाल, मंटू साह, गुड्डू कुमार और शशि भूषण बर्णवाल आदि ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पौधारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया।