जिले में आधार कार्ड बनाना अब होगा आसान

  • Post By Admin on Oct 18 2024
जिले में आधार कार्ड बनाना अब होगा आसान

लखीसराय : 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से जिला पदाधिकारी महोदय के कार्यालय प्रकोष्ठ मे आधार कार्ड से संबंधित बैठक आहूत की गई। वर्तमान में जिले में कुल 40 स्थाई आधार कार्ड केंद्र संचालित है। आधार कार्ड हेतु ये स्थाई केंद्र जिला मुख्यालय या जिला परिषद कार्यालय, सदर अस्पताल, सरकारी बैंको इत्यादि में संचालित है। 

इसके साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 14 मोबाइल संचालित चलंत केंद्र भी है। 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड इन चलंत केंद्रो के द्वारा बनाया जाता है। 

समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, ICDS को निदेश दिया कि चलंत केंद्रो के द्वारा कैंप मोड में बच्चों के आधार कार्ड बनाने हेतु इन्हें आंगनबाड़ी केंद्रो का रोस्टर बनाकर उपलब्ध करायें। इसी प्रकार जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने आगे बताया कि, आधार कार्ड बनवाने हेतु बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को भी आसान किया जाएगा। इसकी विस्तृत नियमावली, विज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। 

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ICDS, अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी उपस्थित थे।