हनी सिंह ने बादशाह पर खुलेआम कसा तंज कहा- ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं बस तकदीर बन जाएगी मेरी

  • Post By Admin on Oct 18 2024
हनी सिंह ने बादशाह पर खुलेआम कसा तंज कहा- ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं बस तकदीर बन जाएगी मेरी

मुंबई : सिंगर हनी सिंह ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टरीज़ पर बादशाह पर तंज कसकर दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को फिर शुरू कर दिया।
हालांकि उनदोनों के बीच का ये झगड़ा नया नहीं हैं। करीब साल 2009 से ही दोनों के बीच की अनबन की खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। 

बता दें कि,  जहां बादशाह पहले भी बोल चुके हैं कि वो हनी सिंह के साथ काम करना चाहते हैं, वहीं रैपर उनके साथ काम करने से इन्कार कर चुके हैं। अब हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बादशाह का वीडियो शेयर कर तंज कसा है।

फिल्म इंडस्ट्री में अपने गानों से तहलका मचाने वाले रैपर और सिंगर हनी सिंह ने हाल ही में अपने नए गाने 'कालास्टार' से कमबैक किया है। उनका ये गाना उनके फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर उनके साथ नजर आई हैं। 

वहीं दूसरी तरफ बादशाह श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ 'इंडियन आइडल 15' को जज कर रहे हैं। याद दिला दें कि हनी सिंह और बादशाह पहले साथ में काम कर चुके हैं।

2009 में बादशाह और हनी सिंह ने छोड़ा था माफिया मुंडीर

हालांकि, साल 2009 में बादशाह और हनी सिंह ने रैप ग्रुप माफिया मुंडीर को छोड़ा था। आपकों बता दें कि हाल ही में बादशाह ने कहा था कि वो हनी सिंह के साथ फिर काम करना चाहते हैं और 10 साल से मन के अंदर कुछ चीजें जो मन में रखी हुई थीं, वो अब नहीं रखना चाहते हैं। वहीं हनी सिंह फिर से साथ काम करने को लेकर इंकार कर चुके है। 

इस वीडियो में बादशाह रैप करते हुए नजर आ रहे हैं
सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' की शुरुआत 26 अक्टूबर से होने जा रही है। इसी शो के एक प्रोमो वीडियो में तीनों जज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में बादशाह रैप करते हुए नजर आ रहे हैं, जसमें उनके रैप की लाइनें इस तरह हैं- इंडिया के खानों की दुनिया में मशहूरी, दिल्ली का गोलगप्पा, मुंबई से भेलपुरी… ।

ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं बस तकदीर बन जाएगी मेरी'
इस वीडियो को हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और शेयर करते हुए ने लिखा, 'ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं बस तकदीर बन जाएगी मेरी'। इस दौरान यो-यो हनी सिंह ने हंसने वाली इमोजी भी लगाई है।इतना खुलकर पहले किसी ने किसी को कुछ नहीं कहा।

हनी सिंह ने की थी बादशाह के साथ अपने लंबे झगड़े पर बात

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बादशाह के साथ अपने लंबे झगड़े पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि नाराज़गी अपनों से होती है सर, परायों से थोड़ी ना होती है। उन्होंने आगे कहा था कि, अगर रफ्तार, लिल गोलू, इक्का (जो कि रैप ग्रुप माफिया मुंडीर का हिस्सा थे) इन तीनों के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो मैं निश्चित रूप से करूंगा, क्योंकि ये सड़कों से उठे हुए सितारे हैं।

हनी सिंह ने आगे ये भी बताया था कि, बादशाह और उनके पिता ने उनके साथ एक अंग्रेजी ट्रैक बनाने के लिए उनसे सम्पर्क किया था। इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा था कि बादशाह उनके 'क्लाइंट' हैं और वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे सड़कों से उठाया गया हो, बल्कि वह एक अच्छे परिवार हैं।