सदर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार का लगा आरोप

  • Post By Admin on Jan 11 2024
सदर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार का लगा आरोप

लखीसराय: जिला परिषद अध्यक्ष के बाद अब लखीसराय सदर प्रखंड प्रमुख लीला देवी के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। उप प्रमुख टनटन राम के मनमानी एवं नीतिविहीन कार्यकलाप के चलते यह अविश्वास प्रस्ताव  लाया गया है। बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के धारा 72 उपधारा 01 का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पंचायत सदस्य समिति द्वारा कहा गया है कि निर्धारित समय पर पंचायत समिति की बैठक दो माह में कम से कम एक बार होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में ऐसा नहीं हो पा रहा था। और तो और बैठक की कार्यवाही चर्चा के तुरंत बाद कार्यवाही पंजी में दर्ज करनी चाहिए जो कि नहीं होती है। सभी सदस्य को उपेक्षित कर मनमानी तरीके से प्रमुख पुत्र राकेश कुमार गुडडू द्वारा तथा उपप्रमुख के निर्णय से होता है। बिना कोरम पूरा किए बैठक की जाती है। बैठक में मुखिया गण से सहमति नहीं लेने के कारण मुखिया भी असंतुष्ट है। मनमाने रवैये के चलते आज तक किसी कमिटी का गठन नहीं किया गया है, जिसके चलते अराजकता का माहौल है। प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख कभी भी अपने कार्यालय में नहीं बैठते है जिसके कारण आम जनता एवं जनप्रतिनिधी अपनी परेशानियों एवं कठिनाईयों को उनके पास नहीं रख पाते, जिसके कारण समस्याएं बनी रहती है। राशि का वितरण भी समान रूप से नहीं कर केवल अपने ही प्रा.नि.क्षेत्र में अधिकांश राशि खर्च किया गया है। 

अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में पूनम कुमारी, मणिकांत सिंह, विनोद साव, विजय यादव, छोटेलाल यादव, उषा देवी, कुंती देवी, नीलम देवी, रीता कुमारी, मनीष रंजन, चांदनी देवी शामिल है।