मुजफ्फरपुर : जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में सुब्रत कुमार सेन अपनी कुर्सी संभालेंगे । सुब्रत कुमार सेन अपनी कड़क अंदाज को लेकर काफी मशहूर हैं । भागलपुर के कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक बेहतरीन अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

सेन ने बाढ़ के समय प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर त्वरित बचाव राहत दिलाने का कार्य किया था । श्रावणी मेला में व्यवस्थित कार्य प्रदर्शन को लेकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी । मुजफ्फरपुर में नए पदभार ग्रहण करने से पहले यहां चर्चाएं शुरू हो गई है कि "नए जिलाधिकारी क्या स्वास्थ्य व्यवस्था, शहर की दुर्दशा, शिक्षा व्यवस्था, प्रखंड व जिला स्तर के भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब हो सकेंगे" हालांकि भागलपुर के कार्यकाल के दौरान बाल श्रम रोकने से लेकर भ्रष्ट अधिकारियों के निलंबन करने तक उन्हें जिस प्रकार जरा शिकन नहीं हुई उससे यह स्पष्ट होता है कि वे यहां अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।