लखीसराय में विकसित ग्राम पंचायत योजना के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

  • Post By Admin on Sep 26 2026
लखीसराय में विकसित ग्राम पंचायत योजना के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

लखीसराय : जिला परिषद सभागार, लखीसराय में शनिवार को VBGRAMG के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ग्राम पंचायतों के समग्र, सुनियोजित एवं प्रभावी विकास के लिए योजना के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी देना है।

प्रशिक्षण के दौरान विकसित ग्राम पंचायत योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को ग्राम पंचायतों की स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर विकास की प्राथमिकताएं तय करने, विभिन्न योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पंचायत स्तर पर प्रभावी विकास कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण की प्रक्रिया के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया गया। साथ ही, पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर विशेष जोर दिया गया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग सत्रों के माध्यम से VGPP से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर नियोजन, क्रियान्वयन और अनुश्रवण को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समझ को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक एनईपी श्री नीरज आनंद सहित जिले के सभी पीओ, डीएफएम तथा VBGRAMG से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।