लखीसराय : ऑपरेशन मुस्कान के तहत लखीसराय पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए बरामद किए गए 40 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक महोदया ने संबंधित लोगों को मोबाइल वितरित किए।लखीसराय पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस पहल से उन लोगों को राहत मिली, जिन्होंने अपने मोबाइल फोन खो दिए थे। ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम या खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाना है।
















