जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

  • Post By Admin on Aug 11 2026
जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

लखीसराय : पुलिस अधीक्षक लखीसराय की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर चल रहे अनुसंधानों की समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र निष्पादन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना के पुलिस पदाधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से साइबर क्राइम संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से होने वाले अपराधों की जांच और रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को नवीनतम तकनीकी जानकारी से अपडेट रहना आवश्यक है।

बैठक में साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की जांच को और मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को आम जनता में साइबर जागरूकता बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।लखीसराय पुलिस ने कहा है कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय और तत्पर है।