लखीसराय : ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से पहल की गई है। इसी क्रम में संस्था ने राज्यस्तरीय कराटे खिलाड़ी पीयूष बरनवाल को कराटे किट प्रदान कर सम्मानित किया।
संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार यादव ने पीयूष बरनवाल को खेल किट सौंपी। इसका उद्देश्य उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में सहयोग देना और खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। इस पहल में पूर्व डीजीपी महेंद्र मोदी, कपिल देव बरनवाल, लीलाधर, प्रेमलाल बरनवाल, कृष्णा बरनवाल और लखनलाल बरनवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि संस्था समाज के सहयोग से शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, योग और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण प्रतिभाओं को संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
















