लखीसराय : मद्य निषेध थाना की पुलिस ने 11 नवंबर को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 37 लीटर चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस के छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, पहली कार्रवाई सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानो गांव में की गई। यहां सिंघौल निवासी बाबूसाहेब कुमार को 24 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। वहीं, दूसरी कार्रवाई पीरीबाजार थाना क्षेत्र के पटेलनगर में हुई। यहां कासीचक निवासी प्रितम कुमार को 13 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपितों को शराब बेचने वाला बताया गया है। पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
















