लखीसराय : जिला मुख्यालय जिला अतिथि गृह के सभागार में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड मीडिया सेल के सांगठनिक विस्तार कार्यक्रम का आयोजन जदयू के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर रहे मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि, हमारे नेता बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जितने ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्य किए है उसे हम कार्यकर्त्ता आमजन तक पहुंचा नही पाते। इसलिए नेता और सरकार के उपलब्धि को बताने के लिए पार्टी के मीडिया सेल को और ज्यादा प्रभावी बनाने की जरूरत है। इसलिए मीडिया सेल को सशक्त बनाने को लेकर जनसंचार से जनसंपर्क तक कार्यक्रम जिलावार आयोजित कर संगठन विस्तार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को अपने नेता नीतीश कुमार का डिजिटल साथी बनने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय नेता अनुराग पाण्डेय, रोहित चंद्रवंशी, पप्पू यादव के साथ जिला से चानन प्रखंड अध्यक्ष, देवकीनंदन मंडल, सूर्यगढा प्रखंड अध्यक्ष कुमुद कुमार, रामगढ़ चैक प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, पिपरिया कारेलाल राय, बड़हिया कृष्णदान सिंह, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सुमन सौरव, छात्र जदयू जिला अध्यक्ष सुमन कुमार सुमन युवा नेता जितेंद्र मंडल, शिवम, नीतीश कुमार, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण महतो, और जदयू के कई सम्मानित नेता सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




















