लखीसराय में उद्योग विकास को रफ्तार देने की पहल, उद्यमी विमर्श में उठे अहम मुद्दे

  • Post By Admin on Apr 30 2026
लखीसराय में उद्योग विकास को रफ्तार देने की पहल, उद्यमी विमर्श में उठे अहम मुद्दे

लखीसराय : जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के सभा कक्ष में गुरुवार को बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसाई आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला की अध्यक्षता में “उद्यमी विमर्श” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न उद्यमियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और चुनौतियों को प्रमुखता से रखा।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, लखीसराय राइस मिल क्लस्टर के निदेशक रामचंद्र प्रसाद, लखीसराय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विकास कुमार सहित कई उद्यमी मौजूद रहे। सभी ने उद्योग से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं, संसाधनों की कमी और व्यापारिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला ने उद्यमियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों और सुझावों को संबंधित मंचों तक पहुंचाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

यह कार्यक्रम उद्यमियों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे भविष्य में उद्योगों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।