उपमुख्यमंत्री ने चलाया भाजपा सदस्यता अभियान, सैकड़ों ने ली सदस्य्ता

  • Post By Admin on Sep 26 2024
उपमुख्यमंत्री ने चलाया भाजपा सदस्यता अभियान, सैकड़ों ने ली सदस्य्ता

लखीसराय : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सदस्यता महा अभियान की शुरुआत की। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 स्थित कोर्ट परिसर में आयोजित इस अभियान के तहत उन्होंने अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने पचना रोड स्थित वार्ड नंबर 17 में पहुंचकर जन समूह के बीच लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। सदस्यता अभियान के तहत लोगों को ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यमों से सदस्यता ग्रहण करवाई गई। साथ ही, उन्होंने उपस्थित लोगों को भाजपा के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

सदस्यता अभियान के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारे लगाए। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अमरजीत प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, रोहित कुमार, शंभू कुमार, रूपेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।