राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 के सफल आयोजन पर हुआ अभिनंदन समारोह

  • Post By Admin on Dec 05 2024
राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 के सफल आयोजन पर हुआ अभिनंदन समारोह

लखीसराय : बुधवार को समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 को सफलतापूर्वक आयोजित करने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और नागरिकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की शुरुआत उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार द्वारा मंच संचालन से हुई। इस दौरान राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 हेतु गठित 18 उप समितियों के नोडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों का फीडबैक साझा किया। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यों को किस तरह से संपन्न किया गया और किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। साथ ही भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए आवश्यक सावधानियों पर भी चर्चा की गई।

फीडबैक देने के बाद सभी नोडल पदाधिकारियों, सहायक नोडल पदाधिकारियों, कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों का अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम मीडिया कर्मियों का अभिनंदन किया गया। इसके बाद आवासन स्थल के प्रतिनिधियों तथा अन्य सभी कर्मचारियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उत्सव ने जिले के युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया है और इसके सफल आयोजन में सभी का योगदान सराहनीय रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित कई अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

यह अभिनंदन समारोह राज्य स्तरीय युवा उत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना का प्रतीक था। जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।