मुजफ्फरपुर: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है. मुजफ्फरपुर में एक महिला की बस में मौत हो गयी. कहा जा रहा है कि महिला पिछली सीट पर बैठी हुई थी. जैसे ही आगे की सीट खाली हुई तो वह महिला दौड़ती हुई आगे गयी. इस दौरान महिला बीच में खम्भे से टकरा गई. इससे उसका सिर फट गया. वह महिला बस की फर्श पर तड़पती रहीं. जिसके बाद उस महिला की मौत हो गयी.

मामला गुरुवार की सुबह औराई थाना के औराई थाना चौक की है. इस घटना से बस में अफरा तफरी का माहौल हो गया. बस के अंदर मौजूद लोग बस के बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. जिसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई. चोट लगने की वजह से महिला के सिर से ज्यादा खून निकलने लगा और उसकी मौत हो गई. वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी औराई थाना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. और मामले की जांच की. महिला के पास से किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला है. इससे उस महिला की पहचान नहीं हो पाई है.

मिली जानकारी के मुताबिक बस कटरा के डुमरी से मुजफ्फरपुर के लिए निकली थी. उसी बस में महिला डुमरी में बैठी थी. वह महिला बस में पीछे बैठ थी. जब बस औराई चौक पहुंची तो कई यात्री बस से उतरने लगे. महिला ने जब आगे की सीट खाली होते देखा तो वह आगे की सीट के लिए तेजी से उठी और आगे बढ़ने लगी. तभी वह महिला भीड़ की वजह से अनियंत्रित हो गई और बस के अंदर ही वह एक खम्भे से टकरा गई. वह महिला खम्भे से टकरा कर बस की फर्श पर गिर गई. महिला के सिर से खून निकलने लगा. जिस वजह से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस मामले में औराई थानेदार रूपक कुमार ने कहा कि महिला की पहचान के लिए कटरा थाना से संपर्क किया गया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. महिला की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.