नाव हादसा के 24 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा लापता दो महिला का शव बरामद
- Post By Admin on Oct 26 2024

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेदनी चैकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्र टोला स्थित किऊल नदी में शुक्रवार को नाव पलटने से लापता दो महिला का शव 24 घंटे के बाद शनिवार को स्थानीय गोताखोर द्वारा बरामद कर लिया गया है। जिसमें सूचित महतो की पत्नी बुली देवी और रविकांत महतो की पत्नी रानी देवी शामिल हैं।
लखीसराय सदर अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि 48 घंटे के अंदर आपदा विभाग से मिलने वाली राशि इन लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि सभी अंचल के अंचलाधिकारी को नाव परिचालन के दौरान लाइट जैकेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आठ से दस लोग नाव पर सवार होकर पशु चारा लाने दियारा जा रहे थे। तेज हवा के कारण नाव पलट गया जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ।
घटना की सूचना के बाद मेदनीचैकी थाना पुलिस, सूर्यगढ़ा सीओ स्वतंत्र कुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर के मदद से आधा दर्जन से अधिक लोगों को निकालने के बाद लापता दोनों महिला को लेकर एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया था।
परंतु देर शाम तक उसे खाली वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार की सुबह से स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। जिसमें दोनों के शव और पलटी हुई नाव बरामद करने में सफलता मिली।