एनबीडब्ल्यू वारंटी आर्मी जवान गिरफ्तार

  • Post By Admin on Oct 26 2024
एनबीडब्ल्यू वारंटी आर्मी जवान गिरफ्तार

लखीसराय : जिले के कबैया थाना की पुलिस ने रंगदारी मांगने एवं मार-पीट के मामले में फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी रहे एक आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। 

गिरफ्तार जवान की पहचान कबैया थाना क्षेत्र के व्यायाम गली निवासी शंभू राम के पुत्र मुकेश राम के रूप में हुई है। 

इस बाबत कबैया थानाध्यक्ष राजवर्धन ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने इसे कबैया थाना क्षेत्र के इलाके से गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार आर्मी जवान के ऊपर पूर्व से भी दो मामले दर्ज है जिनमें एक रंगदारी मांगने संबंधित मामला सदर थाना कांड संख्या 72/19 दर्ज है। इसके अलावा हैंड ग्रेनेड बरामदगी से संबंधित मामला थाना कांड संख्या 600/23 में भी दर्ज है। इन मामलों में भी कोर्ट में विचार चल रहा है। 

गिरफ्तार आर्मी जवान को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी को लेकर गठित टीम में एसआई दिलीप चैधरी, प्रवीण राम, शुभम आर्यन शामिल थे।