स्वतंत्रता दिवस पूर्व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया विभाजन विभीषिका दिवस

  • Post By Admin on Aug 14 2023
स्वतंत्रता दिवस पूर्व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया विभाजन विभीषिका दिवस

लखीसराय : सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय के द्वारा विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। थाना चौक से पैदल चलते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाते हुए दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता   लखीसराय शहीद द्वार तक पहुंचे। जहां यह मार्च जनसभा में तब्दील हो गया। जनसभा को भाजपा बिहार के प्रदेश प्रवक्ता व सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।

अध्यक्ष दीपक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा 2021 से मनाया जाने लगा है। इस दिन भारत माता के टुकड़े कर अगले दिन 15 अगस्त को भारत को स्वतंत्र राष्ट्र बनाया गया। स्वतंत्रता तो मिली पर स्वतंत्रता की हमने अमूल्य कीमत भी चुकाई। भारत विभाजन में हमने भारत के बड़े भूभाग को खोया और इस विभाजन की त्रासदी में 10 से 15 लाख लोग मारे गए और करोड़ों लोग विस्थापित हुए। इस त्रासदी को नरेंद्र मोदी सरकार ने विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और साथ ही साथ इस दिन संकल्प भी लिया गया कि जब तक भारत पुनः अखण्ड नहीं हो जाए तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। भारत को अखंड बनाने में जितने सामर्थ्य की आवश्यकता होगी, जितने संसाधनों की आवश्यकता होगी, जितने सैनिकों की आवश्यकता होगी उतनी तैयारी हम करेंगे और भारत को एक दिन अखंड कर कर रहेंगे। 

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री घनश्याम मंडल, गौतम मंडल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, मुकुल कांत, अमरजीत प्रजापति, संतोष वर्मा, राजेश शाह एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।