रुद्राभिषेक कर भाजपा नेताओं ने मनाया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन

  • Post By Admin on Sep 08 2024
रुद्राभिषेक कर भाजपा नेताओं ने मनाया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन

लखीसराय : रविवार को सुप्रसिद्ध अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के 73वें जन्मदिन के अवसर पर रुद्राभिषेक पूजा आयोजित की। इस पूजा के माध्यम से मंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। 

केंद्रीय मंत्री के जन्मोत्सव पर आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामशोभा कुमार सिंह, सुमन कुमार, और कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूजा में महादेव से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की दीर्घायु और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की गई।

भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शून्य से लेकर शिखर तक की यात्रा की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें तीन बार केंद्रीय मंत्री बनाया, और बिहार सरकार में भी मंत्री रहे। यह लखीसराय जिले के लिए गर्व की बात है, क्योंकि गिरिराज सिंह का गृह जिला लखीसराय है। 

भाजपा नेताओं ने बताया कि पूजा अर्चना कर वे महादेव से मंत्री गिरिराज सिंह की दीर्घायु जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेता नवीन सिंह, अनंत सिंह, आलोक सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता दी।