223 पदों पर होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती, जाने किसे मिलेगा मौका

  • Post By Admin on Dec 20 2024
223 पदों पर होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती, जाने किसे मिलेगा मौका

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में महिलाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। जिले के बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की भर्ती की जा रही है। जिसमें 223 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट (10+2) पास महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

रिक्त पद और भर्ती प्रक्रिया

अंबेडकरनगर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की भर्ती के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आगामी 7 जनवरी 2025 तक चलने वाली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि सभी संबंधित जानकारी जैसे पदों की संख्या, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया, विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में कुल 223 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें जलालपुर, कटेहरी, रामनगर, भियांव, भीटी, अकबरपुर, टांडा, बसखारी, जहांगीरगंज और शहर में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता और पात्रता

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का स्थायी निवास संबंधित वार्ड/ग्राम सभा में होना चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने के लिए महिलाओं की आयु 1 जुलाई 2024 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। विशेष रूप से विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, विकलांग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को वरीयता दी जाएगी।