मुजफ्फरपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर बनाएं गए 2 आदर्श मतदान केंद्र

  • Post By Admin on Dec 28 2022
मुजफ्फरपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर बनाएं गए 2 आदर्श मतदान केंद्र

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर अलग ही तैयारी की गई है। बेहतरीन पहल करते हुए शहर में दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक जिला स्कूल का मतदान केंद्र व दूसरा चक्कर मैदान स्थित प्रभात तारा का मतदान केंद्र शामिल है। जिला स्कूल को मॉडल बूथ की तर्ज पर तैयार किया गया है। जबकि, प्रभात तारा को खासकर महिलाओं के पसंद को देखते हुए पिंक बूथ बनाया गया है। इस पिंक बूथ पर महिलाएं वोट कर रही हैं। दोनों बूथों पर वोटर की सुविधा के मद्देनजर काफी व्यवस्था की गई है। ठंड को देखते हुए इन केंद्रों पर गर्मी वाले हीटर को भी लगाया गया आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी सुविधा वोटर के लिए की गई है। वहीं प्रभात तारा स्कूल स्थित बूथ पर महिला वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने कहा की पिंक बूथ पर आकर वोट गिराने मे काफी खुशी मिल रही है। यहां वोटर के लिए सुविधा के अनुसार हर चीज बेहतर किया गया है। इस ठंड के मौसम में हीटर, पेयजल, कुर्सी इत्यादि का इंतजाम होना काफी बेहतर है, खासकर बुजुर्गों के लिए यह बेहतर कदम है। महिलाओं ने कहा कि इस तरीके के बूथ मे वें पहली बार वोटिंग करने आई हैं।