बिहार की राजनीति में बड़ा उभार: सुगंध कुमार को जनसुराज में अहम जिम्मेदारी

  • Post By Admin on Apr 22 2026
बिहार की राजनीति में बड़ा उभार: सुगंध कुमार को जनसुराज में अहम जिम्मेदारी

पटना: वैशाली की सियासत में तेजी से उभरते चेहरे सुगंध कुमार को जनसुराज ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उन्हें बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस फैसले को संगठन में युवाओं की भूमिका मजबूत करने और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर प्रशांत किशोर के साथ बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सुगंध कुमार को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वे पार्टी के विज़न को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और बिहार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

राजनीति में मजबूत पकड़

सुगंध कुमार ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। भले ही वे जीत हासिल नहीं कर सके, लेकिन एक स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय वोट हासिल कर क्षेत्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई। युवाओं, किसानों और आम जनता से सीधे जुड़ाव उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। पिछले वर्ष उन्होंने जनसुराज का दामन थामा था, जिसके बाद से ही वे लगातार संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे। अब प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति को पार्टी के भरोसे और उनकी कार्यशैली की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।

व्यवसाय में भी मजबूत पहचान

राजनीति के साथ-साथ सुगंध कुमार एक सफल व्यवसायी भी हैं। उनका होटल चेन सिस्टम क्षेत्र में अच्छी तरह स्थापित है, जिसने उन्हें आर्थिक और सामाजिक दोनों स्तर पर मजबूती दी है। उनके व्यवसायिक अनुभव को भी संगठनात्मक क्षमता के रूप में देखा जा रहा है, जो पार्टी के विस्तार में सहायक हो सकता है।

फिल्मी दुनिया में भी कदम

सुगंध कुमार सिर्फ राजनीति और व्यवसाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे फिल्मी दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उनकी आगामी वेब सीरीज दबंग विधायक काफी चर्चा में है। यह सीरीज उनके पब्लिक इमेज को एक नए आयाम में ले जाने की क्षमता रखती है और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा सकती है।

संगठन के लिए रणनीतिक फैसला

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुगंध कुमार का मृदुल स्वभाव, बहुआयामी व्यक्तित्व, युवा नेता, व्यवसायी और उभरते कलाकार का रूप उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। यही कारण है कि जनसुराज ने उन्हें युवा प्रकोष्ठ की कमान सौंपी है। खासकर वैशाली और आसपास के इलाकों में उनका प्रभाव आने वाले समय में पार्टी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

समर्थकों में उत्साह

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सुगंध कुमार अब न सिर्फ युवाओं को संगठित करेंगे, बल्कि पार्टी के विचार और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। सुगंध कुमार का यह राजनीतिक उभार सिर्फ एक पद मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके बहुआयामी करियर, राजनीति, व्यवसाय और मनोरंजनके संगम का संकेत है, जो उन्हें आने वाले समय में बिहार की राजनीति का एक महत्वपूर्ण चेहरा बना सकता है।