बिहार के छात्रों को बड़ा तोहफा : एक्यूरेट ग्रुप ने 4.5 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप का किया ऐलान

  • Post By Admin on Apr 22 2026
बिहार के छात्रों को बड़ा तोहफा : एक्यूरेट ग्रुप ने 4.5 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप का किया ऐलान

मुजफ्फरपुर : ग्रेटर नोएडा स्थित एक्यूरेट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने बिहार के छात्रों के लिए 4.5 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। यह घोषणा जिले के एक निजी होटल में आयोजित शिक्षाविद गोष्ठी एवं एडमिशन एसोसिएट्स मीट के दौरान की गई, जिसमें उत्तर बिहार के कई प्रमुख शिक्षाविद शामिल हुए।

कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। साथ ही इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में बिहार के छात्रों की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुनील मिश्रा ने बताया कि बिहार के छात्रों को प्रवेश लेने पर कुल 4.5 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत छात्राओं के लिए विशेष गर्ल्स स्कॉलरशिप की भी घोषणा की गई।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि संस्थान जल्द ही ऑटोनोमस बनने जा रहा है और इंडस्ट्री-अलायंस कोर्स के माध्यम से छात्रों को कॉर्पोरेट जरूरतों के अनुसार ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट प्रदान किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि नामांकन लेने वाले छात्रों को प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में बेहतर पैकेज पर शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाएगा।

संस्थान को एआई-इनेबल्ड कैंपस के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें इंटेल उन्नति और एचपी के सहयोग से एआई और मशीन लर्निंग से जुड़े एडवांस ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन कोर्स पहले वर्ष से ही शुरू किए जाएंगे। तीसरे वर्ष से छात्रों को पेड इंटर्नशिप और अंतिम वर्ष में प्लेसमेंट की सुविधा दी जाएगी।

संस्थान ने वर्ष 2022 में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया था और वर्ष 2026 में भी इसी रिकॉर्ड को दोहराने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में कंप्यूटर साइंस और एआई-एमएल के 109 छात्रों का चयन प्रमुख कंपनियों में 9 लाख रुपए तक के पैकेज पर हुआ है, जबकि अन्य छात्रों को 4 से 26 लाख रुपए तक के पैकेज पर अवसर मिला है।

संस्थान में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेल सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। पिछले वर्ष 20 छात्रों ने अपने स्टार्टअप शुरू किए, जो सफल रहे। साथ ही स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में भी संस्थान के छात्रों का प्रोजेक्ट चयनित हुआ था।

कार्यक्रम में एमसीए विभाग के प्रमुख प्रो. सुदर्शन सिंह ने एमसीए कोर्स की विशेषताओं और बेहतर प्लेसमेंट के अवसरों पर प्रकाश डाला। वहीं एडमिशन डायरेक्टर आर.के. तिवारी ने उपस्थित शिक्षाविदों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।