बांकीपुर उपचुनाव: शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर आगे, भाजपा दूसरे स्थान पर
- Post By Admin on Aug 03 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज के उम्मीदवार एवं पार्टी के प्रणेता प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। पहले दो राउंड की मतगणना के बाद भाजपा दूसरे और राजद तीसरे स्थान पर चल रही है।
पहले राउंड की मतगणना में जन सुराज को 2,220 वोट मिले, जबकि भाजपा को 1,423 और राजद को 501 मत प्राप्त हुए। दूसरे राउंड में भी जन सुराज ने बढ़त बरकरार रखी। इस चरण में जन सुराज को 1,570 वोट मिले, जबकि भाजपा को 1,211 और राजद को 159 वोट प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, कुल 31 राउंड में मतगणना होनी है। शुरुआती रुझानों के आधार पर किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी कई राउंड की गिनती शेष है।मतगणना दोपहर तक जारी रहने की संभावना है और लगभग तीन बजे तक अंतिम परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। अंतिम नतीजे निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगे।
•खबर में दी गई तस्वीर केवल सांकेतिक है....