लखीसराय: कांग्रेस पार्टी ने बड़हिया प्रखंड निवासी अलख निरंजन को जिला कांग्रेस कमिटी का महासचिव मनोनीत किया है। उनके नियुक्ति पत्र को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की सहमति से लिया गया है।

मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अलख निरंजन पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वे वरिष्ठ नेताओं की भावनाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम योगदान देंगे।

अलख निरंजन के महासचिव बनने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।