ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Apr 14 2025
पटना : रविवार को राजधानी पटना स्थित ए. एन. सिन्हा इंस्टिट्यूट में आयोजित 'टीचर्स ऑफ बिहार' के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कल्याणपुर प्रखंड के शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी को नवाचार के क्षेत्र में राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. à read more
- Post by Admin on Apr 14 2025
मुजफ्फरनगर : जिले के बिजरौल-जलालपुर गांव में एक दिलचस्प घटना घटी, जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन अपनी जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जे के विरोध में धरने पर बैठने का फैसला किया। बिजरौल-जलालपुर गांव के यशपाल सिंह की एक बीघा जमीन है, जो दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया में है। यशपाल और उनकी बेटी वंशिका का आरोप है कि इस जमीन पर बिना उनà read more
- Post by Admin on Apr 14 2025
रोहतास : अब हर बच्चा पाएगा समान शिक्षा का अधिकार। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 की धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को अब नामी-गिरामी प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा पाने का अवसर मिल रहा है। यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में समानता, सामाजिक न्याय और समावेशिता को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। वर्षों से जो सपना था, वह अब हकीकत बनने जा रहा है। इससे हजा read more
- Post by Admin on Apr 14 2025
मुज़फ्फरपुर : जिले के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के बेलाही लच्छी पंचायत अंतर्गत गोसाई बनुआ गांव में बीती रात भीषण आगलगी की घटना सामने आई है। इस हादसे में कई घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और अन्य जरà read more
- Post by Admin on Apr 13 2025
मोतिहारी : पकड़ीदयाल-मोतिहारी रोड स्थित सक्सेस स्टडी पॉइंट कोचिंग सेंटर में रविवार को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा 2025 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोचिंग के संचालक रमेश कुमार ने बताया कि यह संस्था का पहला बैच था, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर कोचिंग कà read more
- Post by Admin on Apr 13 2025
मुजफ्फरपुर: बिजली की रफ्तार से दौड़ते घोड़े, ज़ोरदार भेड़ टक्कर की गूंज और हजारों की भीड़ का उत्साह... रविवार को गरहां हथौड़ी मार्ग स्थित सनाठी गांव का श्री अर्जुन बाबू पशु मेला परंपरा और रोमांच का ऐसा अद्भुत संगम बना, जिसने लोगों के दिलों में पुरानी विरासत की छवि को फिर से जीवित कर दिया। यह मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि ग्रामीण खेलों और सांस्कृतिक पहचान को संजोने का एक सठread more
- Post by Admin on Apr 13 2025
लखीसराय : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाई किऊल, कजरा और लखीसराय थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहली कार्यवाई किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव में की गई, जहां वार्ड संख्या-02 निवासी रामबली कुमार (पिता- अशोक यादव) को 11 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बेचते ठread more
- Post by Admin on Apr 13 2025
लखीसराय : जिले में बच्चों और किशोरों को कृमि से मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग नजर आ रहा है। मार्च महीने में चलाए गए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत लखीसराय में लक्ष्य के मुकाबले 93 प्रतिशत बच्चों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की दवा दी गई। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. विनोद प्रसाद सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों व किशोरों को à read more
- Post by Admin on Apr 13 2025
लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय के तत्वावधान में रविवार को चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में नियमित रूप से आयोजित होने वाले साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इस सप्ताह भी सफलतापूर्वक किया गया। शिविर में क्लब के डॉक्टर कुमार अमित ने मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया और लगभग 245 मरीजों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच निःशुल्क की गई। क्लब के सदस्य प्रेमचंद कुमार के सहयॠread more
- Post by Admin on Apr 13 2025
लखीसराय : जिला शिक्षा विभाग में करोड़ों रूपए के कथित घोटाले और सत्ता संरक्षित बिचौलियों की संलिप्तता के आरोपों को लेकर महागठबंधन ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में 13 अप्रैल को भाकपा जिला कार्यालय में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य रंजीत कुमार अजीत ने की। बैठक में राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दाठread more