ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,358 चीज़े में से 6,171-6,180 ।
महाकुंभ 2025: AI चैटबॉट Kumbh Sah'AI'yak से मिलेगा स्मार्ट अनुभव
  • Post by Admin on Dec 24 2024

प्रयागराज : प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चैटबॉट्स का स्मार्ट इस्तेमाल किया जाएगा। 'Kumbh Sah'AI'yak' नामक यह विशेष चैटबॉट मेला प्रबंधन को अधिक प्रभावी और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। क्या है Kumbh Sah'AI'yak? यह एक AI-आधारित चैटबॉट है जो महाकुंभ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को र   read more

एयरपोर्ट पर अब मिलेगी सस्ती चाय और स्नैक्स, उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत
  • Post by Admin on Dec 24 2024

कोलकाता एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को महंगी चाय और स्नैक्स से राहत मिलने वाली है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 'उड़ान यात्री कैफे' योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत यात्रियों को सस्ती दरों पर चाय, पानी और नाश्ते की सुविधा मिलेगी। इस पहल को ट्रायल के तौर पर कोलकाता एयरपोर्ट से शुरू किया गया है और इसे जल्द ही देश के अन्य एयरपोर्ट्स पर भी लागू किया जाएगा। महंगे स्नैक्स का मु   read more

लीची जूस के नाम पर अवैध शराब की तस्करी, 122 पेटी बरामद
  • Post by Admin on Dec 24 2024

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लीची जूस की आड़ में हो रही शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पोल फैक्ट्री के पास हुई इस कार्यवाही में समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने 122 पेटी शराब बरामद की। इनमें Imperial Blue और McDowell’s No.1 ब्रांड की शराब शामिल है। सूत्रों के अनुसार, शराब तस्कर लीची जूस के पैक में शराब की पेटियां छिपाकर उन्हें अन्य   read more

कोलकाता रेप मर्डर कांड में बड़ा खुलासा, घटनास्थल पर नहीं मिले संघर्ष के कोई निशान 
  • Post by Admin on Dec 24 2024

कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में नया मोड़ आया है। फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट ने इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL), दिल्ली ने अपनी जांच में पाया कि घटना स्थल पर संघर्ष के कोई निशान नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सेमिनार हॉल में लकड़ी के स्टेज और गद्दे के अला   read more

सेंट पॉल मिशन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस समारोह
  • Post by Admin on Dec 24 2024

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर रोड स्थित सेंट पॉल मिशन स्कूल में बीते सोमवार को क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक मोहन पॉल ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशबू कुमारी ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश कुमार ने उप   read more

जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों का समागम कार्यक्रम संपन्न
  • Post by Admin on Dec 24 2024

समस्तीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का समागम कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य टी. एन. शर्मा की अध्यक्षता में विद्यालय के प्राचार्य ए. के. गौतम, उप-प्राचार्य आर. एस. झा, समस्तीपुर अलमुनाई एसोसिएशन के सदस्य प्रभात कुमार (1989 बैच), सुजीत कुमार (1996 बैच), हसनैन नजारे (1997 बैच), अविनाश कुमार और विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस. एन. पांडे, कला शिक्षक राज   read more

बड़हिया रेफरल अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु 24x7 सेवा की घोषणा
  • Post by Admin on Dec 24 2024

लखीसराय : जिले के बड़हिया रेफरल अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं को सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर उमेश सिंह, अस्पताल के चिकित्सक, नगर परिषद की सभापति डेजी कुमारी, उपसभापति और वार्ड पार्षद सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।  बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बड़हिया रेफरल अस्पताल में अब 24x7 चिकित्सा सुव   read more

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
  • Post by Admin on Dec 24 2024

लखीसराय : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर 2024 को लखीसराय संग्रहालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी जिला जन-संपर्क कार्यालय द्वारा दी गई है। संगोष्ठी में अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय और जिला जन-संपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कार्य   read more

बालगुदर में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 24 2024

लखीसराय : रेडक्रॉस सोसायटी और रोटरी क्लब लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में बालगुदर मध्य विद्यालय में हृदयाघात और सांस रुकने की स्थिति में सीपीआर (कार्डियोपल्मनरी रिससिटेशन) देने का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसायटी के फाउंडर चेयरमैन सह राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन स   read more

हलसी में हुआ कृषि यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन,  34 लाख के कृषि यंत्रों का वितरण
  • Post by Admin on Dec 24 2024

लखीसराय : जिले के हलसी प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) प्रांगण में बीते सोमवार को दो दिवसीय द्वितीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला परिषद अध्यक्षा अंशु कुमारी और उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस मेले में अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया और किसानों को राज्य सरकार की य   read more