ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,336 चीज़े में से 5,731-5,740 ।
बिहार ने त्रिपुरा को 133 रनों से हराया, प्रीतम राज बने मैन ऑफ द सीरीज
  • Post by Admin on Jan 07 2025

पटना : बिहार ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 के प्लेट ग्रुप फाइनल में त्रिपुरा को 133 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विकास क्रिकेट ग्राउंड, भुवनेश्वर में खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रीतम राज को मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब मिला। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी शानदार बल्   read more

दिल्ली चुनाव: रात 11 बजे बढ़ने वाले वोट प्रतिशत पर मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान
  • Post by Admin on Jan 07 2025

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खासकर, यह सवाल कि मतदान खत्म होने के बाद रात 11 बजे तक वोट प्रतिशत कैसे बढ़ जाता है। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने स्थिति स्पष्ट की है। रात 11 बजे तक वोट प्रतिशत बढ़ने का कारण मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि शाम 6 बजे मतदान का समय समाप   read more

बीआरएबीयू की सांस्कृतिक टीम को कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • Post by Admin on Jan 07 2025

मुजफ्फरपुर : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की 52 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम सोमवार को कोलकाता के सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गई। इस टीम का हिस्सा बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं हैं जो ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव 2024-2025 में भाग लेने जा रहे हैं। इस अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्   read more

ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2024-2025 हेतु बीआरएबीयू की सांस्कृतिक टीम हुई रवाना
  • Post by Admin on Jan 07 2025

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरए बीयू) की सांस्कृतिक टीम कोलकाता के सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय में आयोजित ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2024-2025 में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। इस महोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित छात्रों को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। जिले के ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के 10 छात्र-छात्   read more

शीतलहर से बचाव हेतु दरभंगा प्रशासन ने सैकड़ों स्थानों पर किया राहत सामग्री वितरित
  • Post by Admin on Jan 07 2025

दरभंगा : जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश पर दरभंगा में शीतलहर और बढ़ती ठंड से बचाव के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही गरीब और जरूरतमंदों के बीच कम्बल और लकड़ी का वितरण किया जा रहा है। यह कदम जिले में ठंड के प्रभाव को कम करने और गरीब वर्ग को राहत देने के लिए उठाए गए हैं। जिले भर में 146 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं   read more

बीपीएससी के मुद्दों पर छात्र-युवा संगठनों ने मुख्यमंत्री का फूंका पूतला 
  • Post by Admin on Jan 07 2025

समस्तीपुर : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर महागठबंधन से जुड़े छात्र-युवा संगठनों ने बीते सोमवार को जिले में प्रतिरोध मार्च निकाला। इस मार्च का आयोजन आइसा, आरवाईए, एनएसयूआई, एसएफआई, डीवाईएफआई, छात्र-युवा राजद, युवा कांग्रेस, एआईएसएफ, एआईवाईएफ जैसे संगठनों द्वारा किया गया। इन संगठनों ने बीपीएससी की पुनः परीक्षा, पे   read more

सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख के संघर्षों को किया गया याद
  • Post by Admin on Jan 07 2025

समस्तीपुर : महिला शिक्षा और सामाजिक न्याय की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की संयुक्त जयंती समारोह सोमवार को ताजपुर के मोतीपुर वार्ड 27 में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऐपवा (आल इंडिया प्रगति महिला संघ) की जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने अपने संबोधन में इन दो महान समाज सुधारकों के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। बंदना सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने   read more

ब्लड फ़ोर्स टीम को रक्तदान महाकुंभ में किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Jan 07 2025

समस्तीपुर : जिले की सामाजिक संस्था ब्लड फ़ोर्स टीम को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित रक्तदान महाकुंभ सीजन-4 में समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना की मेयर सीता साहू के द्वारा मां लीलावती फाउंडेशन और निरामया ब्लड बैंक के संचालक राकेश रंजन भैया के हाथों दिया गया। ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्य, समाजसेवी कार्यकर्ता और रेगुलर   read more

सलमान खान की बालकनी भी हुई बुलेटप्रूफ, फैंस की झलक पाने की उम्मीद टूटी
  • Post by Admin on Jan 07 2025

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया गया है। बांद्रा स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी को अब बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर कर दिया गया है। यह कदम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गिरोह से मिली धमकियों के बाद उठाया गया है। इस बदलाव के चलते अब सलमान खान को उनकी बालकनी से देख पाना फैंस के लिए लगभग नामुमकिन हो गया है। सलमान खान की बा   read more

मुजफ्फरपुर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत
  • Post by Admin on Jan 07 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने निजी दौरे के दौरान मुजफ्फरपुर में अल्प विश्राम किया। इस अवसर पर तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, झपहां में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने शॉल और बुके देकर सम्राट   read more