ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,329 चीज़े में से 5,241-5,250 ।
मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के कार्य के चलते यातायात रहेगी प्रतिबंधित
  • Post by Admin on Jan 22 2025

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर नगर निगम के द्वारा रामगढ़ चौक से ट्रांसपोर्ट गली (गौशाला सिकन्दरपुर) तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित किए जाने की घोषणा की गई है। यह निर्णय मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत शहरी क्षेत्र में “एसबीआर एसटीपी के साथ अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम का विकास और एबीडी एरिया मुजफ्फरपुर में यूजी स्टॉर्म वाटर नालों का विकास” परियोजना के कार्यान्वयन   read more

मुजफ्फरपुर में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 25 जनवरी तक प्रतिबंध
  • Post by Admin on Jan 22 2025

मुजफ्फरपुर : जिले में अत्यधिक ठंड और कम तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुजफ्फरपुर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 25 जनवरी 2025 तक प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमि   read more

अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा ठंड का कहर, कोल्ड डे जैसी बनेगी स्थिति
  • Post by Admin on Jan 22 2025

मुजफ्फरपुर : शहर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह घने कोहरे से शुरू हुई। जबकि दिनभर बर्फीली हवा चलने से कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। शाम होते ही कनकनी इतनी बढ़ गई कि सड़कों पर सन्नाटा छा गया। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम   read more

रेल टिकट की कालाबाजारी पर आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने उठाई आवाज
  • Post by Admin on Jan 22 2025

मुजफ्फरपुर : प्रयागराज में चल रहे 45 दिवसीय महाकुंभ के दौरान मुजफ्फरपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल और सड़क मार्ग से कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच, रेलवे टिकटों की कालाबाजारी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सामान्य और वातानुकूलित श्रेणी के आरक्षित टिकट बाजार में दुगुनी और तिगुनी कीमत पर बिक रहे हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अंतर्राष्ट्र   read more

धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह 
  • Post by Admin on Jan 22 2025

संध्या में सजेगा स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम मुजफ्फरपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिकंदरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने दौरा कर जायजा लिया। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह अत्यधिक धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जहां एक ओ   read more

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय का अभिनव शोध
  • Post by Admin on Jan 22 2025

मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने पारंपरिक भारतीय नाश्ते मुरुक्कू के एक स्वास्थ्यवर्धक संस्करण के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस नये मुरुक्कू में हरे केले का आटा और मोटे अनाज का समावेश किया गया है, जो समकालीन आहार वरीयताओं के अनुरूप पोषण मूल्य को बढ़ाता है। नवीन शोध की प्रमुख बातें इस शोध का नेतृत्व प्रो. राय   read more

महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा का हुआ मेकओवर, लोग बोले रानू मंडल जैसा होगा हाल
  • Post by Admin on Jan 22 2025

प्रयागराज : महाकुंभ मेला इस बार एक अनोखी वजह से सुर्खियों में है। यहां इंदौर से आई एक लड़की, मोनालिसा, अपनी खूबसूरत आंखों और आकर्षक लुक की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। मेला में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उसने लोगों का ध्यान खींचा था और देखते ही देखते वह महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ बन गई। वायरल गर्ल की बढ़ी लोकप्रियता मोनालिसा का नाम सोशल मीडिया पर तब चर   read more

स्कूली ऑटो पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ आरटीई व आरटीआई एक्टिविस्ट ने किया विरोध
  • Post by Admin on Jan 22 2025

मुजफ्फरपुर : आरटीई और आरटीआई एक्टिविस्ट फोरम, बिहार के संयोजक मोहम्मद इश्तेयाक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी सुब्रत सेन से मुलाकात की और बिहार सरकार द्वारा स्कूली ऑटो और ई रिक्शा के परिचालन पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। शिष्टमंडल में कुंदन कुमार, दीपक महतो, लक्ष्मण भगत, कौशल कुमार, मोहम्मद हसीन और सूरज कुमार शामिल थे। उन्होंने जिला परिवह   read more

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया
  • Post by Admin on Jan 22 2025

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 जनवरी 2025 को सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)-2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और आईएफएस समेत विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आज से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। यूपीएस   read more

पटना में मोहन राकेश की जन्म शताब्दी पर 'प्रयास रंग अड्डा' का शुभारंभ
  • Post by Admin on Jan 22 2025

पटना : जिले में मोहन राकेश की जन्म शताब्दी के अवसर पर 'प्रयास रंग अड्डा' का शुभारंभ किया गया। इस खास मौके पर उनकी प्रसिद्ध नाट्य रचना 'सिपाही की माँ' का मंचन किया गया। शुभारंभ समारोह में संस्था के महासचिव मिथिलेश सिंह, उपाध्यक्ष बाँके बिहारी साव, वरिष्ठ रंगकर्मी रवि भूषण बबलू, अशोक श्रीवास्तव, अनिल रंजन, सुबंती बनर्जी, राजेश राजा, जिया हसन और मनीष महिवाल ने दीप प्रज्वलित   read more