पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल ने लखीसराय स्टेशन पर चलाया अतिक्रमण हटाने का सफल अभियान

  • Post By Admin on Aug 11 2025
पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल ने लखीसराय स्टेशन पर चलाया अतिक्रमण हटाने का सफल अभियान

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के अंतर्गत किऊल पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक लखीसराय स्टेशन परिसर के उत्तर साइड में चलाए गए विशेष अभियान में 50-60 झुग्गी झोपड़ी अतिक्रमण हटाया गया।

इस अभियान में आरपीएफ किऊल, वरिष्ठ प्रशाखा अभियंता किऊल, जीआरपी लखीसराय एवं स्थानीय थाना लखीसराय के कर्मचारी मौजूद थे। संचालन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संयमित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें न तो बल कर्मियों को और न ही किसी सिविलियन को कोई नुकसान पहुंचा।

अतिक्रमण हटाने के संबंध में संयुक्त निरीक्षण नोट भी तैयार किया गया है। इस अभियान के माध्यम से रेलवे प्रशासन ने अपने परिसरों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की प्रतिबद्धता जताई है।