ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,348 चीज़े में से 5,101-5,110 ।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी पहुंचे दिल्ली, द्विपक्षीय और सीमा मुद्दों पर होगी अहम चर्चा
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ सीमा विवाद और अन्य रणनीतिक मुद्दों पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का नया दौर शुरू करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी भेंट भी प्रस्तावित है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने à   read more

पीएम मोदी को राष्ट्रपति पुतिन ने किया फोन, यूक्रेन को लेकर ट्रंप के साथ बातचीत की दी जानकारी
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर विस्तृत बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हाल ही में हुई बैठक की जानकारी साझा की। दोनों नेताओं ने बातचीत में वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा, रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।   read more

जेपी नड्डा ने पंडित नेहरू की 1960 सिंधु जल संधि को बताया भारत के इतिहास की सबसे बड़ी भूल
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है। इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने तीखा बयान दिया और इसे भारत के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी ऐतिहासिक गलतियों में से एक करार दिया। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक   read more

श्री जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय शताब्दी उत्सव : राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में मनाया गया समारोह
  • Post by Admin on Aug 18 2025

लखीसराय : बड़हिया की ऐतिहासिक धरती पर सोमवार को ज्ञान और संस्कार के शताब्दी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। श्री जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय के शताब्दी वर्ष समापन समारोह और स्मारिका “शताब्दी दर्पण” के लोकार्पण के अवसर पर बिहार के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। समारोह स्थल पर राज्यपाल का स्वागà   read more

भाकपा ने की वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने की तैयारी तेज, राहुल गांधी और तेजस्वी भी शामिल होंगे
  • Post by Admin on Aug 18 2025

लखीसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) लखीसराय ने “वोटर अधिकार यात्रा” को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। पार्टी जिला इकाई के नेतृत्व में विभिन्न शाखाओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर गांव-गांव और मुहल्लों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा 21 अगस्त की सुबह लगभग आठ बजे सिकन्दरा मार्ग से लखीसराय जिला सीमा में प्रवेश करेगी और हलसी, रामगढ़ चौà   read more

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ललित नारायण मिश्र संस्थान का निरीक्षण, प्रबंधन में उत्कृष्टता पर दिया जोर
  • Post by Admin on Aug 18 2025

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान का दौरा कर इसके विभिन्न विभागों और सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एकेडमिक ब्लॉक, टेक्निकल ब्लॉक, लैब, प्रशासनिक भवन और क्लासरूम सहित पूरे परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। क्लाà   read more

फिर बढ़ा दिल्ली में यमुना का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ने से प्रशासन अलर्ट
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : दिल्लीवासियों के लिए यमुना नदी में जलस्तर का लगातार बढ़ना चिंता का कारण बन गया है। सोमवार को हुई भारी बारिश के साथ-साथ हिमाचल और उत्तराखंड के बांधों से छोड़ा गया पानी यमुना के जलस्तर को खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि यमुना नदी तेजी से अपने किनारों को पार कर रही है। यमुना बाजार इलाके के लोहा पुल के पास स्थिति सबसे गंभीर मानी जा रà   read more

जयंती विशेष: हजारी प्रसाद द्विवेदी – हिंदी साहित्य में परंपरा और आधुनिकता के सेतुकार
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति के इतिहास में हजारी प्रसाद द्विवेदी का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। 19 अगस्त को जन्मे द्विवेदी केवल एक साहित्यकार नहीं थे, बल्कि वे परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु बनाने वाले युगदृष्टा भी थे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपने ज्ञान, विचारधारा और लेखन से हिंदी जगत में अमिट छाप छोड़ी। द्विवेà   read more

केंद्र ने किया स्पष्ट, यूपीआई पेमेंट पर लेनदेन शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : केंद्र ने सोमवार को स्पष्ट किया कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) आधारित डिजिटल लेनदेन पर कोई लेनदेन शुल्क लागू करने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में नहीं है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। यूपीआई ट्रांजैक्शन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा सुगम बनाए जाते हैं। 30 अगस्त 2019 के सर्कुलर के अनुà   read more

सफलता-असफलता क्षणिक, आगे बढ़ने का साहस ही असली जीत : अनुपम खेर
  • Post by Admin on Aug 18 2025

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने जिंदगी को लेकर अपना प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। उनका मानना है कि सफलता और असफलता स्थायी नहीं होते, बल्कि इंसान का साहस ही उसकी असली पूंजी है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, “सफलता अंतिम नहीं है, असफलता घातक नहीं है, महत्वपूर्ण तो आगे बढ़ते रहने का साहस है।” उनका यह संदेश युवाओं और प्रशंसकों के लिए प्रेरणा   read more