ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Dec 30 2024
मुजफ्फरपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में आज वाम दलों ने जिले में विरोध मार्च निकाला। भाकपा-माले, सीपीएम, सीपीआई, इंकलाबी नौजवान सभा (आईएनएस), छात्र संगठन आइसा, एआईएसएफ, इंसाफ मंच और मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध में भाग लिया। मार्च पानी टंकी चौक मिठनपुरा से शुरू होकर कई प्रमुख मार्गों से गु read more
- Post by Admin on Dec 30 2024
पटना : बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और अन्य लोगों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्यवाई की है। जिला प्रशासन ने प्रशांत किशोर सहित 21 नामजद और 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों ने प्रतिबंधित स्थल पर अनधिकृत प्रदर्शन कर विधि-व्यवस्था भंग क read more
- Post by Admin on Dec 30 2024
मुजफ्फरपुर : बिहार ने 7वीं नेशनल सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप -2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 54 पदक जीतकर उपविजेता का खिताब हासिल किया। यह प्रतियोगिता 26 से 30 दिसंबर 2024 तक कोलकाता स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित की गई थी। बिहार टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना बिहार टीम के प्रमुख कोच और राज्य सवात् संघ के सचिव श read more
- Post by Admin on Dec 30 2024
मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा (एआईकेएमकेएस) की मुशहरी प्रखंड कमिटी ने आगामी 02 जनवरी 2025 से 04 जनवरी 2025 तक तीन दिवसीय धरने का आह्वान किया है। यह धरना जिलाधिकारी के समक्ष आयोजित होगा। जिसमें किसानों और मजदूरों की कई ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। धरने का मुख्य उद्देश्य धरने का उद्देश्य मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं का समाधान करना है: read more
- Post by Admin on Dec 30 2024
हैदराबाद : फिल्म 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत पर फैसला 3 जनवरी तक टाल दिया गया है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को अल्लू अर्जुन हैदराबाद की एक अदालत में पेश हुए। उन्होंने अदालत में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की थी। 13 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए अल्लू अर्जुन को नामपल्ली अदालत read more
- Post by Admin on Dec 30 2024
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया और घने कोहरे ने दिनभर सूरज की किरणों को छिपाए रखा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है। घना कोहरा और सर्द हवाओं का प्रकोप लखनऊ और अन read more
- Post by Admin on Dec 30 2024
पटना : बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान प्रशांत किशोर और बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें प्रशांत किशोर को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमकाते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रशांत read more
- Post by Admin on Dec 30 2024
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन रविवार को उनके गृह राज्य जॉर्जिया के प्लेन्स में स्थित उनके घर पर हुआ। कार्टर सेंटर ने एक बयान जारी कर इस दुखद समाचार की पुष्टि की। वे अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति थे। उनका जीवन मानवाधिकार, परोपकार और समाज सेवा से भरा हुआ था। राष्ट्रपति कार्यकाल और योगदान read more
- Post by Admin on Dec 30 2024
पटना : 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को बिहार के पटना में आंदोलनरत अभ्यर्थियों का समर्थन करने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत किशोर का प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ विवाद हो गया। प्रदर्शनकारियों और प्रशांत किशोर के बीच नोकझोंक हुई और पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इससे पहले प्रशांत किशोर वहां से चले गए। जिस पर अ read more
- Post by Admin on Dec 30 2024
मोतिहारी : जिले के ढाका के बगही पीलवा हाई स्कूल में अखिल भारतीय महासम्मेलन बिहार के तत्वावधान में बीते रविवार को 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में राज्य के कई प्रमुख मंत्री, विधायक और प्रसिद्ध हस्तियाँ उपस्थित रहीं। जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री सुमित कुमा read more